Opens in a new tab

अभी शादी का इरादा नहीं : दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी की अटकलों का खंडन करते हुए कहा है कि फिलहाल वह शादी की योजना नहीं बना रहीं। ऐसी अफवाह थी कि दीपिका ने अपने कथित प्रेमी व अभिनेता रणवीर सिंह के साथ सगाई की है और वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

‘बाजीराव मस्तानी’ की अभिनेत्री दीपिका एफडीसीआई इंडिया कोट्यूर वीक 2016 में मनीष मल्होत्रा के संग्रह के शो स्टॉपर के रूप में नजर आई थीं।

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट करने के लिए मेरे पास यही सही समय है।

दीपिका ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मुझे लगता है कि स्पष्ट करने के लिए यही सही मौका है, फिलहाल इस तरह की कोई योजना नहीं है। मैं गर्भवती नहीं हूं। मेरी सगाई नहीं हुई है और मैं शादीशुदा नहीं हूं। मैं फिलहाल शादी करने की कोई योजना नहीं बना रही हूं।”

शोजटॉपर परिधान के बारे में दीपिका ने कहा, “हर दुल्हन अपनी शादी के दिन सर्वश्रेष्ठ दिखना चाहती है।”

दीपिका जल्दी ही विन डीसल अभिनीत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स : रिटर्न ऑफ जैंडर केज’ में नजर आएंगी।

You may also like

Leave Your Comments

Connect With Us On Facebook

Newsletter