Opens in a new tab

ड्रग माफिया से संबंधों को लेकर विवादों में घिरी ममता कुलकर्णी ने आरोपों को नकारा

बॉलीवुड की किसी ज़माने में मशहूर रही अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने हाल ही में एक बयान जारी कर अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों पर सफाई दी। साथ ही उन्होंने इस दौरान खुद को बेगुनाह बताया। एबीपी न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने विक्की गोस्वामी को भी लेकर चुप्पी तोड़ी और कहा कि मैंने अब तक विक्की से शादी नहीं की है। विक्की के साथ मेरे शारीरिक संबंध भी नहीं है। अगर विक्की ड्रग डीलर हुआ तो मैं खुद उसे मार दूंगी।

उन्होंने यह भी कहा हैं कि उन्होंने बॉलीवुड के 10 साल गवा दिए हैं जो उनके लिए बहुत कीमती थे। साथ ही उन्होंने कहा हैं कि यह जिंदगी के 16 साल मेरे लिए तपस्या कि तरह गुजरे हैं। मेरे अकाउंट में केवल 25 लाख रुपए है। कोई दो हजार करोड़ रुपए नहीं है।

फाइल फोटो- ममता कुलकर्णी- विक्की गोस्वामी

ममता ने कहा हैं कि उनसे पुलिस ने कोई भी पूछताछ नहीं की हैं और ना में देश से भागकर गयी हू। में जल्दी ही भारत लौटने वाली हूं। यह भी पढ़े-बॉलीवुड की मशहूर अदाकार ममता कुलकर्णी निकली दो हजार करोड़ की ड्रग माफिया

ममता ने आगे कहा कि वो ड्रग्स नहीं बेचता। अगर वो ऐसा करता तो मैं उसे मार डालती।” गौरतलब है कि विकी ड्रग्स डीलिंग के आरोप में दुबई में सजा काट चुका है। पिछले दिनों उसे केन्या में अरेस्ट किया गया था। वहीं, ठाणे में पुलिस ने ड्रग्स डील के एक मामले में विकी के साथ ममता को भी आरोपी बनाया है।

चैनल एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में ममता ने बुधवार को कहा, ”मेरे ऊपर हजारों करोड़ की ड्रग्स डीलिंग में शामिल होने का आरोप है।”आप मेरा बैंक स्टेटमेंट देखेंगे तो पाएंगे कि उसमें केवल 25 लाख रुपए हैं।

वही दूसरी तरफ इस सवाल पर कि ठाणे में आप पर चार लोगों के साथ ड्रग्स डीलिंग की मीटिंग में शामिल होने का आरोप है। आप इस सिलसिले में मलेशिया-दुबई जाती हैं? ममता ने कहा- ”आप मेरा पासपोर्ट देखिए तो पाएंगी कि सिर्फ केन्या और यूएई का वीजा लगा है। मैं अमेरिका नहीं गई। और कहीं नहीं गई।”

आखिर क्या है ममता पर आरोप।
ठाणे पुलिस ने कहा था कि एक इंटरनेशनल रैकेट है और विकी गोस्वामी उसका मुख्य सरगना है। इसी वजह से ममता कुलकर्णी के रोल की भी जांच की गई थी।बताया जाता है कि ठाणे में ड्रग्स डील को लेकर चार लोगों की मीटिंग हुई थी। इसमें ममता-विकी भी शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, अमेरिका की ड्रग एन्फोर्समेंट एजेंसी (डीईए) ने विकी के ऑपरेशन की जानकारी दी थी, जिसमें वह प्राइम सस्पेक्ट था। ममता महाराष्ट्र में ड्रग्स नेटवर्क के साथ भी बिजनेस डील करती थी। इसके अलावा, विकी पैसों के लेन-देन के लिए ममता के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल भी करता था।

You may also like

Leave Your Comments

Connect With Us On Facebook

Newsletter