Opens in a new tab

यामी गौतम बोली किसी भी बकवास का जवाब मैं नहीं दूंगी

‘सनम रे’ के को-स्टार पुलकित सम्राट और उनकी पत्नी श्वेता रोहिरा के अलगाव की जिम्मेदार ठहरायी जा रही यामी गौतम का कहना है कि वे किसी भी बकवास में कमेंट करके शामिल नहीं होंगी। श्वेता ने 27 साल की यामी को अपनी शादी पुलकित से टूटने का जिम्मेदार बताया है। यामी ने कहा है ‘मैं यह हर मामले को ध्यान में रखकर कह रही हूं कि जो भी बकवास मेरे सामने आएगी, मैं उसका जवाब नहीं दूंगी।’

यह भी चर्चा जबरदस्त है कि यामी और पुलकित में तब से रोमांस चल रहा है जब से दोनों ने ‘सनम रे’ में साथ काम किया था। फिर दोनों ने साथ में एक और फिल्म ‘जुनूनियत’ की, जो पिछले महीने रिलीज हुई थी। बता दें कि यामी पर श्वेता ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं और अपनी शादी टूटने की वह बताया है। श्वेता ने यह भी कहा था कि उनके अबॉर्शन के वक्त भी यामी के कारण पुलकित ने उनका साथ छोड़ा था। सलमान की यह राखी सिस्टर अब पुलकित से अलग है और यामी भी अब कम ही ‘फुकरे’ स्टार के साथ दिखती हैं। एक दौर था जब दोनों अक्सर साथ देखे जाते थे।

You may also like

Leave Your Comments

Connect With Us On Facebook

Newsletter