Opens in a new tab

आमिर खान की दंगल का प्रोमोशन करेंगे अजय देवगन

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन फिलहाल अपनी आनेवाली ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म शिवाय के कारण सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। इसी बीच अजय अजय देवगन ने यह कह दिया है की वो अपने को स्टार आमिर खान की दंगल का प्रोमोशन करेंगे। अजय ने इस फैसले से साबित कर दिया है की वो किसी कैम्प का हिस्सा नहीं है और उन्हें जो सही लगता है वो वही करेंगे।

इन दिनों अजय ने अपने सोशल मीडिया पर ‘माय गर्ल माय स्ट्रेंथ’ नामक कैम्पेन शुरू किया है। उन्होंने अपनी बेटी न्यासा के साथ एक फोटो शेअर करते हुए उसे अपनी स्ट्रेंथ बताया है। उन्होंने अपने फॉलोअर्स से भी कहा है कि वे भी अपनी बेटियों के साथ अपने फोटो ट्वीटर पर पोस्ट करें।

अजय के इसी कैपेन के दौरान एक फैन ने उनसे पूछा की क्या वो आमिर खान की फिल्म “दंगल” का भी प्रमोशन करेंगे जो कि गर्ल पॉवर पर आधारित है। इस पर अजय ने झट से जवाब दिया की “दंगल” की यही थीम है तो मैं उस फिल्म को भी प्रमोट करूंगा। बता दें की आमिर खान और अजय देवगन के बीच बेहतरीन रिश्ते हैं। अजय और आमिर ‘इश्क’ फिल्म साथ कर चुके हैं। अजय की शिवाय इस दिवाली पर रिलीज़ होनेवाली है। कहा जा रहा है की अजय की ‘शिवाय’ को सलमान खान प्रमोट करेंगे। खान ब्रदर और अजय की यह दोस्ती देखते हुए लगता है की पूरी दुनिया को बॉलीवुड की इस एकता से सबक लेना चाहिए।

You may also like

Leave Your Comments

Connect With Us On Facebook

Newsletter