Opens in a new tab

पुलकित की एक्स वाइफ ने खोले राज़, बोली यमी की वजह से टूटी उनकी शादी, पुलकित ने अपना असली रंग दिखाया

बॉलीवुड में यह चर्चा जोरों पर है कि सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा और पुलकित के अलग होने की वजह यामी गौतम हैं। पुलकित ने श्वेता से साल 2014 में शादी की थी लेकिन यह सालभर भी नहीं चली और दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें आने लगीं। हाल ही में खबरें आई थीं कि पुलकित और यामी के बीच नजदीकी उस वक्त बढ़ी जब श्वेता का मिसकैरेज हो गया था और उन्हें डॉक्टर ने आराम की सलाह दी थी। इस पर पुलकित ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा था- कि वो श्वेता की बात से बेहद दुखी हैं। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि श्वेता उन्हें बदनाम करने के लिए मिसकैरेज का सहारा लेंगी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में श्वेता ने Ex-Husband पुलकित और यामी के अफेयर को लेकर कई खुलासे किए…

आखिर पुलकित और आपके बीच यह विवाद क्यों इतना बढ़ गया ?

श्वेता के मुताबिक मैं इस विवाद को खत्म करना चाहती थी। मैं नहीं चाहती थी कि लोग मुझे पुलकित सम्राट की Ex-Wife के तौर पर जानें। मैं उससे अलग होकर भी बहुत खुश थी। हालांकि पुलकित ने जब यह कहा कि उसके पास डिवोर्स फाइल करने के लिए समय नहीं है, तो मैं भी अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पा रही थी। वह खुद को बिजी बताने में वक्त बरबाद कर रहा था, जबकि वो इसके लिए वकील हायर कर सकता था।

You may also like

Leave Your Comments

Connect With Us On Facebook

Newsletter