Opens in a new tab

Manveer Gurjar Becomes The Winner Of Bigg Boss 10

मनवीर गुर्जर ने ‘बिग-बॉस 10’ का खिताब अपने नाम कर लिया है. सोशल मीडिया पर फैल रही तस्वीरों में बिग-बॉस के होस्ट सलमान खान बानी जे और मनवीर गुर्जर में से मनवीर को विनर घोषित करते हुए नजर आ रहे हैं.

मनवीर अपने हाथ में बिग-बॉस की ट्रॉफी लेते हुए भी दिख रहे हैं. इस दौरान मनवीर बेहद खुश नजर आ रहे हैं. विजेता के तौर पर मनवीर को बिग-बॉस ट्रॉफी के अलावा 40 लाख रुपये की रकम भी दी जाएगी. खबर यह भी है कि 40 लाख में से मनवीर सलमान खान के फाउंडेशन बीइंग ह्यूमन को 20 लाख रुपये देंगे.

मनवीर बिग-बॉस के घर में अपने टास्क को लेकर बहुत सीरियस रहते थे और अपने दोस्तों के लिए स्टैंड भी लेते थे. यही कारण है कि घर से बाहर निकल चुके कंटेस्टेंट मोनालिसा, मनु पंजाबी, नवीन प्रकाश, लोकेश शर्मा और नितिभा कौल मनवीर को सपोर्ट कर रहे थे.

आपको बता दें कि फाइनल में चार कंटेस्टेंट पहुंचे थे जिनमें बानी जे, लोपामुद्रा, मनु और मनवीर गुर्जर का नाम शामिल है. ध्यान रहे कि एक्स ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट अली कुली मिर्जा ने कल ही अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए बता दिया था कि मनवीर गुर्जर बिग-बॉस 10 के विनर हैं. अपने फेसबुक पोस्ट में मिर्जा ने लिखा, ‘मनवीर को जीत की ढेरों बधाइयां. अल्लाह उन्हें, बानी, लोपा और मनु को खुश रखे.’

You may also like

Leave Your Comments

Connect With Us On Facebook

Newsletter