Opens in a new tab

चिंकारा हिरणों के शिकार के मामले में सलमान को बरी होने पर वरुण ने दी बधाई, लेकिन किक की को-स्टार जैकलिन ने नही दी कोई प्रतिक्रिया

अभिनेता वरुण धवन ने सलमान खान की ‘दुष्कर्म की शिकार महिला’ से अपनी तुलना करने वाली टिप्पणी पर कोई भी सार्वजनिक प्रतिक्रिया करने से इंकार कर दिया था। लेकिन उन्होंने सोमवार को दो चिंकारा हिरणों के शिकार के मामले में सलमान को बरी किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि 18 साल पुराने मामले में सलमान को बरी करने के राजस्थान उच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए।

वरुण ने सोमवार को राजधानी में अपनी आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मुझे लगता है कि कानून ने अपना काम किया है। यह अदालत का फैसला है और हमें इसका सम्मान करना चाहिए।” वरुण का सलमान से दोस्ताना रिश्ता है। सलमान उनके पिता और निर्देशक डेविड धवन के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।’ढिशूम’ में वरुण की सह-कलाकार जैकलिन फर्नाडीस से जब सलमान को बरी किए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर चुप्पी साध ली।

राजस्थान उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति निर्मलजीत कौर ने सोमवार को सलमान को सभी आरोपों से बरी कर दिया और सजा बढ़ाने की राज्य सरकार की अपील भी खारिज कर दी। सलमान ने शिकार के दो अलग-अलग मामलों में उन्हें एक वर्ष और पांच वर्ष कारावास की सजा सुनाने के 2006 के निचली अदालत के फैसले को उच्च न्यायालय की जोधपुर पीठ के समक्ष चुनौती दी थी।

You may also like

Leave Your Comments

Connect With Us On Facebook

Newsletter