Opens in a new tab

प्रियंका चोपड़ा ने कहा बेवॉच में उनकी भूमिका बेहद अहम है

हॉलिवुड में जलवे बिखरे रही बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस पीसी यानि की प्रियंका चोपड़ा का कहना है की, उनकी आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ का सबसे अच्छा हिस्सा है इस फिल्म में उनके द्वारा निभाया गया खलनायिका का किरदार। अमेरिकी टेलीविजन शो ‘क्वांटिको’ में नजर आ चुकीं प्रियंका का मानना है कि खलनायक का किरदार निभाना एक लत की तरह है, क्योंकि असल जीवन में हम ऐसा नहीं बनना चाहते।

प्रियंका ने अपने एक बयान में कहा कि ‘बेवॉच’ का सबसे अच्छा हिस्सा है, इसमें उनके द्वारा निभाया गया खलनायिका का किरदार।उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि द रॉक का ऐसी किसी खलनायिका से सामना हुआ होगा। वह काफी अच्छे हैं, लेकिन विक्टोरिया एक शैतान है।

अभिनेत्री ने कनाडा की एक फैशन पत्रिका ‘फ्लेयर मैगजीन’ को दिए साक्षात्कार में यह बात कही। प्रियंका वर्तमान में अमेरिकी टेलीविजन शो ‘क्वांटिको’ के दूसरे संस्करण की शूटिंग में व्यस्त हैं।मिस वर्ल्ड रह चुकीं प्रियंका की आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ 1990 के एक लोकप्रिय टेलीविजन शो पर आधारित है। इसमें प्रियंका को विक्टोरिया लीड्स की भूमिका में देखा जाएगा।

बता दें की हॉलीवुड में मिली सफलता के बाद अब प्रियका ने अपनी फीस ढाई गुना बढ़ा दी है। प्रियंका अब बॉलीवुड में चुनिंदा और ख़ास भूमिकाएँ भी निभाना चाहती हैं।

You may also like

Leave Your Comments

Connect With Us On Facebook

Newsletter