Opens in a new tab

शाहरुख खान और आलिया भट्ट की फिल्म 'डियर जिंदगी' का फर्स्ट लुक सामने आया

डायरेक्टर गौरी शिंदे की फिल्म ‘डियर जिंदगी’ का फर्स्ट लुक सामने आया है। इस फिल्म में शाहरुख खान और आलिया भट्ट पहली बार एक साथ बड़े परदे पर नजर आएंगे। फिल्म का फर्स्ट लुक ट्विटर पर आलिया भट्ट ने जारी किया, जिसे शाहरुख ने रिट्वीट किया।

फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करने के साथ ही आलिया-शाहरुख ने आपस में बात करते हुए कई ट्वीट किए। ट्विटर पर आलिया पोस्ट कर रही हैं तो शाहरुख उनका जवाब दे रहे हैं। फोटो एडिटिंग एप प्रिज्‍मा में डिजाइन किए गए फिल्म के फर्स्ट लुक को शेयर किया गया है। फिल्म में शाहरुख मेंटर की भूमिका में जबकि आलिया उनकी स्टूडेंट के किरदार में नजर आ सकती हैं। बता दें कि फिल्म की डायरेक्टर गौरी शिंदे इससे पहले ‘इंग्लिश विंग्लिश’ जैसी फिल्म भी डायरेक्ट कर चुकी हैं। फिल्म इसी साल 25 नवंबर को रिलीज होगी।

You may also like

Leave Your Comments

Connect With Us On Facebook

Newsletter