Opens in a new tab

'सुल्तान' हो या 'बाहुबली' सब पर भारी पड़ेगा 'कबाली'

अमेरिका में लगभग 400 स्क्रीन्स पर रिलीज़ होनेवाली यह फिल्म भारतीय फिल्म को विदेशों में मिलनेवाली कमाई के तमाम रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

साल 2015 की सबसे बड़ी भरतीय फिल्म का खिताब जीतने वाली बाहुबली फिल्म के कई रिकॉर्ड साल 2016 में आई सलमान की ‘सुल्तान’ ने तोड़ दिया है। तो कई रिकॉर्ड अभी टूटने बाकी हैं। लेकिन इसी बीच अब एक और ऐसी फिल्म आ गई है जो इन दोनों पर पड़ सकती है भारी।

जी हाँ हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कबाली की। कबाली ना सिर्फ़ हिन्दुस्तान में बल्कि अमेरिका भी सुर्ख़ियों में है। रिलीज़ से पहले ही कबाली की हिंदुस्तान और अमेरिका में तमाम टिकटें बीक चुकी हैं। कबाली दुनियाभर में करीब 5000 से ज़्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज़ हो रही है।

अमेरिका में लगभग 400 स्क्रीन्स पर रिलीज़ होनेवाली यह फिल्म भारतीय फिल्म को विदेशों में मिलनेवाली कमाई के तमाम रिकॉर्ड तोड़ सकती है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज़ हो रही है। माले में भी यह फिल्म रिलीज़ हो रही है। यहाँ रिलीज़ होनेवाली यह पहली भारतीय फिल्म है।

कबाली की रिलीज़ पर यहाँ हॉलिडे ज़ाहिर कर दिया है। सरकारी संस्थानों को भी छुट्टी दी जा रही है। इसके अलावा सरकार ने कबाली के टैक्स पर भी छुट दी है। कबाली को U प्रमाणपत्र दिया गया है उसका भी उसे अलग फ़ायदा होगा। बेंगलुरु के थिएटर मालिक के अनुसार वो नहीं जाते की फिल्म में क्या है लेकिन फैन्स के लिए इतना काफ़ी है की इसमें रजनीकांत हैं।

यही वजह है की कबाली की तमाम टिकटें बुक हो चुकी हैं और अब रिकॉर्ड क्या क्या बनते हैं वो देखना बाकी है जो कबाली के रिलीज़ के बाद सामने आ ही जाएंगे। कबली में रजनीकांत के अलावा तीन एक्ट्रेस भी हैं जो फिल्म की खासियत हैं एक राधिका आप्टे जो उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं।

दूसरी धनशिखा जो बेटी और रित्विका एक डॉन की भूमिका में नज़र आएंगी। जहां तक सुपरस्टार रजनीकांत की बात की जाए तो उनके आगे सब छोटे लगते हैं। क्योंकि सलमान हो या प्रभास, अमिताभ बच्चन हो या शाहरुख़ खान यान आमिर और अक्षय कुमार सभी अपनी फ़िल्में हॉलिडे के दिन रिलीज़ करते हैं पर रजनी अपनी फिल्म जिस दिन रिलीज़ करते हैं वो हॉलिडे हो जाता है। देखें रजनी इस बार क्या-क्या रिकॉर्ड बनाते हैं..

You may also like

Leave Your Comments

Connect With Us On Facebook

Newsletter